आग्नेयास्त्र के साथ छह गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : बालुरघाट थाना की पुलिस ने बिहार राज्य व मालदा जिले के छह कुख्यात डकैतों को
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : बालुरघाट थाना की पुलिस ने बिहार राज्य व मालदा जिले के छह कुख्यात डकैतों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि दो दिन पहले कुमारगंज डांगा इलाके में चार सिविक वालेंटियर को बांध कर सोने की दुकान में दुस्साहसिक डकैती की घटना से येलोग जुड़े हुए थे। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड का आवेदन किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात को विशेष अभियान चलाया जा रहा था उस समय बालुरघाट शहर संलग्न चकभृगु इलाके से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभी इसी ग्रुप का है। छह लोगों के पास से दो आग्नेयास्त्र, कई राउंड गोली एवं कई धारदार हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि येलोग डकैती के लिए जमा हुए थे। पूछताछ से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर के निवासी संतोष कुमार सिंह व विनोद कुमार दास शामिल है। इसके अलावा मोहम्मद नूर आलम, शेख मोमिन, रिंकू मंडल, ताकिब शेख, कातेबिन शेख का घर मालदा के सूजापुर व कालियाचक इलाके में है। डीएसपी सौम्यजीत सदर बड़ुआ ने बताया कि इनमें सभी की उम्र 20 से 30 के बीच है। येलोग दिन में प्लास्टिक चुनने का काम करते हैं एवं इलाके के घरों पर नजर रखते हैं। रात को डकैती के लिए येलोग जमा हुए एवं क्षेत्र को छोड़कर फरार हो गये। बालुरघाट नेपाली पाड़ा इलाके में मुबारक शेख नामक एक व्यक्ति के घर में वह किराये पर रहता था। आरोप है कि यह व्यक्ति जानबूझकर इस तरह के अपराधियों को पनाह देता था। हाल ही में कुमारगंज के डांगारहाट इलाके में डकैती की जो घटना हुई थी उसमें भी येलोग जुड़े हुए थे। पूछताछ में इनलोगों ने इस डकैती की घटना से जुड़े होने की बात स्वीकारी है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस रिमांड में लेने का आवेदन किया गया है।
फोटो