अमरनाथ को कानून में स्वर्णपदक
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : कानूनी शिक्षा में बालुरघाट कानून कॉलेज के पूर्व छात्र अमरनाथ घोष को स्वर्ण
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 09:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : कानूनी शिक्षा में बालुरघाट कानून कॉलेज के पूर्व छात्र अमरनाथ घोष को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल की मौजूदगी में गौड़ बंग विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में उसे सम्मानित किया गया। वह वर्तमान में उत्तर बंग विश्व विद्यालय के अंतर्गत एलएएम का छात्र है। उसकी सफलता को लेकर बालुरघाट शहर में काफी उत्साह है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद घर लौटते ही बालुरघाट कानून कॉलेज में उसके लिए शुक्रवार को एक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें