280 मन धान जलकर राख
संवाद सूत्र, बालुरघाट : खेत से धान काटकर अलग रखे गये ढेर में अचानक आग लग गई। जिसमें किसान की मेहनत प
By Edited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 10:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : खेत से धान काटकर अलग रखे गये ढेर में अचानक आग लग गई। जिसमें किसान की मेहनत पल में जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब 280 मन धान की फसल राख हो गई। आरोप है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने साजिश के तहत इसमें आग लगा दी। यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाखिरपुर उथराइल में हुई। कालाम मोल्ला 45 ने यह आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस घटना में उसके घर से सौ मीटर दूर खाली जमीन में रखी गई धान की फसल में किसी ने आग लगा दी। उसने बताया कि सात बीघा की खेत में उत्पादित करीब 280 मन धान की फसल यहां रखी गई थी। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें