गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, फालाकाटा: घोक्साडांगा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तस्करी से पहले ही काफी मा
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, फालाकाटा: घोक्साडांगा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तस्करी से पहले ही काफी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसका नाम पिंटु दास (32) बताया गया। घटना की छानबीन की जा रही है।
शनिवार रात खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि शनिवार रात को पूंडिकारी से फालाकाटा जाने वाली सड़क मार्ग से बुलेरो गाड़ी में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद ही घोक्साडांगा पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा करते हुए घोक्साडांगा बीकेडी गर्ल्स हाईस्कूल के सामने पकड़ा। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के बाद पता चला कि गाड़ी सिलीगुड़ी थाना अंर्तगत सुभाषपल्ली इलाके का है। पूछताछ के दौरान कई तथ्य भी मिले हैं। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ली जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें