Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्‍‌नी का सर धर से किया अलग

- पड़ोसी का आरोप : अक्सर दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे - कूचबिहार के डाउड़ागुड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 05:58 PM (IST)
पारिवारिक विवाद में पति ने पत्‍‌नी का सर धर से किया अलग
पारिवारिक विवाद में पति ने पत्‍‌नी का सर धर से किया अलग

- पड़ोसी का आरोप : अक्सर दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे

loksabha election banner

- कूचबिहार के डाउड़ागुड़ी इलाके के दासपाड़ा गांव की घटना

संवादसूत्र, कूचबिहार: पारिवारिक अशांति से तंग आकर पति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पत्‍‌नी का सर धर से अलग कर दिया। गुरूवार सुबह कूचबिहार के डाउड़ागुड़ी इलाके के दासपाड़ा गांव में यह घटना घटी। पत्‍‌नी के सर को धर से अलग करने की घटना की खबर से पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल छा गया। मृतक महिला का नाम सविता राय (55) बताया गया है। इस दिन अपने ही घर में पत्‍‌नी की हत्या करने के बाद से आरोपी पति प्रमोद राय फरार हो गया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रमोद राय इलाके में सब्जी बेचने का काम किया करता था। इस बीच वह कोई काम नहीं कर रहा था। यहां तक उसकी दो लड़की शादी पहले हो चुकी थी। घर में लगातार अशांति के बीच लड़का घर के बाहर रहता था। इसके बाद भी लगातार पति व पत्‍‌नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था।

इस दिन घटना को लेकर पड़ोसी महिला ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके घर में ग्वाला दूध देने गया। लेकिन ग्वाला के कई बार आवाज देने के बाद अंदर से किसी की आवाज बाहर नहीं आई। जब उसने आवाज लगाने के साथ घर में घुसकर देखा तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और उसका सर धर से अलग था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला का पति घटना के बाद फरार हो गया। महिला के दामाद नित्यानंद राय ने कहा कि घर में अक्सर उनके ससुर सास के साथ अशांति का माहौल पैदा करते थे। जिसे लेकर यह घटना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.