आठ मवेशियों के साथ पांच लोग गिरफ्तार
संवादसूत्र, कूचबिहार : सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी करने के उद्देश्य से पुलिस के विशेष अभियान में पु
संवादसूत्र, कूचबिहार : सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी करने के उद्देश्य से पुलिस के विशेष अभियान में पुलिस ने 8 मवेशियों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार दिनहाटा दो ब्लाक के सीमावर्ती ग्राम पंचात के नंदिना गांव से पुलिस ने अभियान चलाकर इन लोगों को गिरफ्तार किया।
साहेबगंज थाना के ओसी के नेतृत्व में नयारहाट में केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ यह अभियान चलाया गया।
लोगों का कहना है कि दिनहाटा के विभिन्न इलाके में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए बीएसएफ के साथ साहेबगंज थाना पुलिस की तत्परता से काफी मदद मिली है। वही पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी करने से पहले ही नंदिना गांव में विशेष अभियान चलाकर इसे रोकने में मदद मिली है। पकड़ी गई मवेशियों का मूल्य दो लाख रुपये बताया गया है। वही गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।