Move to Jagran APP

दीवार तोड़ने के मामले में दिनहाटा नपा अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज

संवाद सूत्र, दिनहाटा : भाजपा के दिनहाटा शहर मंडल के अध्यक्ष के घर का दीवार तोड़ने की घटना में नगरपालि

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 05:05 PM (IST)
दीवार तोड़ने के मामले में दिनहाटा नपा अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज
दीवार तोड़ने के मामले में दिनहाटा नपा अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज

संवाद सूत्र, दिनहाटा : भाजपा के दिनहाटा शहर मंडल के अध्यक्ष के घर का दीवार तोड़ने की घटना में नगरपालिका अध्यक्ष व विधायक उदयन गुहा के विरुद्ध भाजपा ने शिकायत दर्ज की। भाजपा के दिनहाटा शहर मंडल के अध्यक्ष सुदेव कर्मकार ने यह शिकायत दर्ज की। शुक्रवार को भाजपा के कूचबिहार जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे के नेतृत्व में दल के जिला उपाधयक्ष ब्रजगोविंद बर्मन, पूर्व विधायक अशोक मंडल, दीप्तिमान सेनगुप्त, सुदेव कर्मकार, वीरेन राय प्रमुखों का एक प्रतिनिधि दल दिनहाटा थाना के आईसी तीर्थकर नाथ के साथ मुलाकात कर गुरुवार को इस बात को सामने रखा। भाजपा के शहर मंडल के अध्यक्ष के घर का दीवार तोड़ देने की घटना में तृणमूल कांग्रेस संचालित दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष व विधायक उदयन गुहा, तृणमूल कांग्रेस नेता बिशु धर, बबलू साहा सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज की गई। दर्ज शिकायत में सुदेव कर्मकार ने बताया कि शहर के 9 नंबर वार्ड में उनकी ढाई कट्ठा जमीन की खरीद के बाद चारदिवारी लगा दिया गया है। नगरपालिाक अध्यक्ष व विधायक उदयन गुहा ने राजनीतिक आक्रोश की वजह से गुरुवार को इस चारदिवारी को नगरपालिका के जेसीबी से तोड़ डाला। भाजपा के दिनहाटा शहर मंडल के अध्यक्ष के घर का दीवार तोड़ देने की घटना में भाजपा की ओर से दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष व विधायक उदयन गुहा के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करने के अलावा भाजपा के कूचबिहार जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल दिनहाटा के एसडीपीओ कुंतल बंदोपाध्याय के साथ मुलाकात कर उसके पास दल के नेता कार्यकर्ताओं पर कई तरह से तृकांइ हमले के साथ-साथ ही दुकान व घर में तोड़फोड़ की। भाजपा के कूचबिहार जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दल के नेता व कार्यकर्ताओं पर कई तरह से तृणमूल का हमला शुरू हुआ है। सत्ता दल के हमले की घटनाएं इतनी बढ़ गई कि भाजपा के दिनहाटा शहर मंडल के अध्यक्ष सुदेव कर्मकार के घर का दीवार उदयन गुहा खुद खड़े होकर उसे तोड़ दिया गया। विधायक उदयन गुहा सहित छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। इसे लेकर दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष विधायक उदयन गुहा ने बताया कि नगरपालिका की अनुमति के बिना ही नगरपालिका इलाके में कहीं चारदिवारी लगाना घर बनाना गैर कानूनी है। नगरपालिका कानून के तहत ही नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में यह अभियान शुरू किया गया है। साथ ही मकान मालिक को नोटिस भेजकर इस संबंध में पूर्व सूचना दी गई थी। उदयन गुहा ने बताया कि इस घटना के साथ राजनीति का कोई संबंध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.