गांजा के साथ एक गिरफ्तार
माथाभांगा : माथाभांगा थाना पुलिस ने गोपनीय सूत्रों के आधार पर खबर मिलने के बाद एक व्यक्ति को गांजा क
माथाभांगा : माथाभांगा थाना पुलिस ने गोपनीय सूत्रों के आधार पर खबर मिलने के बाद एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार रात को माथाभांगा कालेज मोड़ इलाके से व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसका नाम सुखीनाथ सरकार बताया गया। उसके पास से पुलिस ने 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वह व्यक्ति कूचबिहार के सात माइल के मोरंगा बाड़ी गांव का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को माथाभांगा कालेज मोड़ इलाके में पुलिस नाका चेकिंग पर थी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। तभी पुलिस ने बस से दो बैग को लेकर चढ़ते समय एक व्यक्ति को धर दबोचा। उन्हें उस पर शक हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया ।