सड़क हादसे में तीन घायल
संवाद सूत्र, घोक्साडांगा : मंगलवार रात को माथाभांगा-कूचबिहार राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोग घा
संवाद सूत्र, घोक्साडांगा : मंगलवार रात को माथाभांगा-कूचबिहार राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक घायल की हालत गंभीर है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। ज्ञात हो कि माथाभांगा दो नंबर प्रखंड के भोगमारा इाके में शरेस देवसिंह अपनी पत्नी कनिका देव सिंह को साथ लेकर घर बनाने के लिए निशिगंज बाजार से टीन खरीदकर वैन रिक्सा से माथाभांगा-कूचबिहार राजमार्ग से घर लौट रही थी। न्यू माथाभांगा हाईस्कूल संलग्न इलाके को पार करते समय कूचबिहार से माथाभांगा जाने वाला एक ट्रक पीछे से वैन को धक्का मार दिया। जिसमें वैन पर सवार शरेस देवसिंह व कनिका देव सिंह तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से इन्हें पहले माथाभांगा महकमा अस्पताल में व कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में शरेस देव सिंह की हालत गंभीर है। इधर, सड़क दुर्घटना की खबर मिलने से घोक्साडांगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया।