घर में आग लगने से जलकर वृद्धा की मौत
संवाद सूत्र, माथाभांगा : घर में आग लगने से एक वृद्धा की जलकर मौत हो गई। मृतका का नाम प्रवित्रा दास (
By Edited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 06:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : घर में आग लगने से एक वृद्धा की जलकर मौत हो गई। मृतका का नाम प्रवित्रा दास (95) है। घर माथाभांगा एक नंबर प्रखंड के हाजराहाट दो नंबर ग्राम पंचायत के गोजोलेकरकुठी गांव में है। यह घटना रविवार रात को हुई। ज्ञात हो कि घर में ढिबरी जलाया हुआ था उसी से आग फैली। वृद्धा घर से निकल नहीं सकी एवं जल गई। इस घटना के समय वृद्धा के तीन बेटे पास के गांव में कीर्तन सुनने गये थे। आसपास के लोग वहां पहुंचे एवं आग को बुझाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार के हाथों में सौंप दिया गया। इस घटना से इलाके में शोक छा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें