निर्धन एवं असहायों में बांटे गए वस्त्र
जेएनएन, दिनहाटा, घोक्साडांगा : दुर्गा पूजा के अवसर पर निर्धन असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए
जेएनएन, दिनहाटा, घोक्साडांगा : दुर्गा पूजा के अवसर पर निर्धन असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दिनहाटा व घोक्साडांगा के विभिन्न जगहों में वस्त्र बांटे गए। दिनहाटा एक नंबर पंचायत समिति के प्राणी व मत्स्य विभाग के कार्याध्यक्ष ने निर्धनों में वस्त्र बांटे। दिनहाटा के वेंटागुड़ी के शाकदल गांव में दिनहाटा एक नंबर पंचायत समिति के मत्स्य विभाग के कार्याध्यक्ष पर्वानंद बर्मन के व्यक्तिगत प्रयास से क्षेत्र के करीब 50 निर्धन असहाय लोगों के हाथों में नए वस्त्र प्रदान किए गए। पर्वानंद बर्मन ने बताया कि दुर्गापूजा व ईद पर सभी खुशी में शामिल हुए, पर गांव के असहाय लोग आनंद उत्सव से वंचित रहते हैं। उन्होंने शाकदल क्षेत्र के कई निर्धन व असहाय लोगों में नए वस्त्र प्रदान किया। इधर, तृणमूल कांग्रेस दल के दिनहाटा दो नंबर प्रखंड अध्यक्ष मीर हुमायून कबीर व व्यक्तिगत प्रयास से प्रखंड के निर्धन असहाय लोगों को मदद का हाथ बढ़ा दिया। इधर, स्टेट बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पुनर्वास केंद्र की महिलाओं में वस्त्र बांटे गए। इस अवसर पर वाणेश्वर न्यू भारती क्लब के प्रयास एवं सहयोग से इस पुनर्वास केंद्र की तीस महिलाओं के हाथों में नए वस्त्र बांटे गए। कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी कंपोजिट यूनिट के इस सादे कार्यक्रम में श्यामल बर्मन, गौतम कुमार भादूड़ी, विद्युत दास, पारमिता चक्रवर्ती प्रमुख बैंक अधिकारी उपस्थित थे। न्यू भारती क्लब की ओर से इस कार्य की प्रशंसा की गई। माथाभांगा दो नंबर प्रखंड के हिन्दूस्तान मोड़ व्यवसायी समिति के मंडप का उद्घाटन वनमंत्री विनय कृष्ण बर्मन ने किया। पूजा कमेटी की ओर से क्षेत्र के 81 लोगों में नए वस्त्र बांटे गए। साथ ही मंडप परिसर में पौधरोपण किए गए। पूजा कमेटी की ओर से बिमल बर्मन ने बताया कि इस क्षेत्र के सभी व्यवसायियों के सहयोग से यह काम करना संभव हुआ।