सरकारी आवास में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त विभाग
दुर्गापुर : राज्य का आवासन दफ्तर सरकारी आवासों में अवैध निर्माण व बाहरी लोगों द्वारा दखल के खिलाफ तत
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 09:39 PM (IST)
दुर्गापुर : राज्य का आवासन दफ्तर सरकारी आवासों में अवैध निर्माण व बाहरी लोगों द्वारा दखल के खिलाफ तत्पर हो गया है। जिसके खिलाफ अगले सप्ताह से अभियान भी शुरू करने की तैयारी में है। वहीं विभाग ने सरकारी आवास में अवैध निर्माण को तोड़ने का भी निर्देश दिया है। जिससे लोगों की ¨चता बढ़ी गई है। दुर्गापुर के सागरभांगा के अलावा विधाननगर, रातुरिया आदि इलाकों में सरकारी आवासन है। जहां रहने वाले लोगों से किराया भी लिया जाता है। विभाग के अनुसार दुर्गापुर के अधिकांश घरों में अवैध कब्जा है। वहीं कई लोग अवैध निर्माण भी कर लिए है। जिसका नतीजा है कि विभाग अब कार्रवाई के लिए तत्पर हो रहा है। विभाग के इस कार्रवाई से वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें