पुलिस पर मेनगेट-कादा रोड में तांडव का आरोप
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के 13 और 34 नंबर वार्ड के विभिन्न बूथों में तृणमूल कांग्रेस के गुंडावाहिनी
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के 13 और 34 नंबर वार्ड के विभिन्न बूथों में तृणमूल कांग्रेस के गुंडावाहिनी और पुलिसवाहिनी की मदद से बूथ पर कब्जा और रात के समय दोनों वार्डों में पुलिस द्वारा जांच के नाम पर तांडव करने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने सोमवार की संध्या महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोनों वार्डों में फिर से चुनाव करवाने की मांग की। भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि नगरनिगम के चुनाव में लोकतंत्र की बली चढ़ा दी गई। शहर के 13 और 34 नंबर वार्ड के विभिन्न बूथों में बाहरी लोगों ने बंदूक व बम के बल पर पुलिस के सामने बूथ पर कब्जा कर वोट लूटा। जब इससे तृणमूल कांग्रेस को पेट नहीं भरा तो रात के समय में पुलिसिया अत्याचार चलाया गया। पुलिस निर्दोष लोगों के घरों में जाकर तोड़फोड़ की। वहीं निर्दोष लोगों के घरों में जाकर परेशान किया गया। प्रशासन को दोनों वार्डों में वोट रद्द कर फिर से चुनाव करवाना चाहिए।