कादा रोड के एक केंद्र पर होगा पुर्ननिर्वाचन
दुर्गापुर : रविवार को दुर्गापुर नगर निगम चुनाव के दिन शहर के 13 एवं 34 नंबर वार्ड में सबसे
दुर्गापुर : रविवार को दुर्गापुर नगर निगम चुनाव के दिन शहर के 13 एवं 34 नंबर वार्ड में सबसे ज्यादा ¨हसा का मामला सामने आया था। सत्तारूढ़ दल तृकां व भाजपा की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाया गया था। शहर के ऐसे कुछ जगहों को छोड़कर बाकी जगहों पर शांतिपूर्वक ही चुनाव हुआ था। लेकिन शहर के कादा रोड इलाके के एक मतदान केंद्र से अराजक तत्व एक ईवीएम लेकर फरार हो गए थे। इस कारण प्रशासन की ओर से उस वार्ड पर फिर से चुनाव करवाने की तैयारी चल रही है। अनुमान किया जा रहा है कि 16 अगस्त को उस केंद्र पर चुनाव हो। लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
34 नंबर वार्ड में रविवार को संध्या समय काफी संख्या में अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। जहां मतदान केंद्र में घुसकर कई लोगों के साथ मारपीट कर ईवीएम लेकर फरार हो गए थे। तृकां ने भाजपा पर यह आरोप लगाया। तृकां के जिलाध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि दुर्गापुर में भाजपा ने बाहरी लोगों को लाकर हमला किया। शहर के 34 नंबर वार्ड के कादा रोड इलाके में जमकर उत्पात मचाया। जहां तृकां समर्थकों के साथ मारपीट की एवं 404 नंबर बूथ से ईवीएम भी लूट कर फरार हो गए। 34 नंबर वार्ड में हमारे सुरजीत साहा, जवाहर लाल शर्मा एवं वसीम अकरम भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। उनका इलाज दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं 13 नंबर वार्ड में भी बाहरी लोगों को लेकर हमारे प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव व उनके सहयोगियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर अशांति के अलावा हर जगह शांति की स्थिति रही। वहीं भाजपा नेता अमिताभ बनर्जी ने कहा कि तृकां ने बाहरी लोगों को उतारकर बूथ पर कब्जा जमाया। कई इलाकों में बमबाजी की एवं अपना दोषी छुपाने के लिए गलत आरोप लगा रहे है। उनलोगों ने ही ईवीएम की भी लूट की। वहीं महकमा प्रशासन की ओर से सभी रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग के पास भेजी गई है। वहां से निर्देश आने के बाद महकमा प्रशासन द्वारा अगला कदम उठाया जाएगा।