Move to Jagran APP

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

दुर्गापुर : पश्चिम व‌र्द्धमान जिले के कांकसा थाना इलाके में हर्षित मोहेल नामक महिला का शव उसके

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:01 AM (IST)
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
फंदे से लटकता मिला महिला का शव

दुर्गापुर : पश्चिम व‌र्द्धमान जिले के कांकसा थाना इलाके में हर्षित मोहेल नामक महिला का शव उसके घर में फंदा से लटकता मिला। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पति यशपाल मोहेल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सास की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर के बालीगुंआ, डिम्ना इलाके से भाई अरविंद ¨सह व अन्य घर वाले पहुंचे। अर¨वद ने आरोप लगाया कि सास व पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 20 जनवरी 2016 को पानागढ़ बाजार हरिनाम गली निवासी यशपाल के साथ बहन की शादी हुई थी। शादी के समय उन्हें ढाई लाख रुपया नकद व काफी आभूषण भी दिया गया था। गत वर्ष 19 अक्टूबर को बहन ने कन्या संतान को जन्म दिया था। लेकिन ये लोग और पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाते थे। हर समय शारीरिक व मानसिक अत्याचार करते थे। शुक्रवार की रात भी बहन ने फोन कर बताया कि ये लोग मार देंगे। अंत में इन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.