बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
अंडाल : कोयला खदान शिक्षक मोर्चा की ओर से एक बैठक देवचंद फ्री प्राइमरी स्कूल में हुई। जिसकी अध्यक्
अंडाल : कोयला खदान शिक्षक मोर्चा की ओर से एक बैठक देवचंद फ्री प्राइमरी स्कूल में हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र दुबे ने की। बैठक में 31 जुलाई को दिल्ली में कोल मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ईसीएल जोन के कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें ईश्वरी लाल को अध्यक्ष, सुरेंद्र दुबे को उपाध्यक्ष, आरपी शर्मा को सचिव, एसके पांडेय संयुक्त सचिव, वकील अहमद को कोषाध्यक्ष, विवेक सेन को संगठन मंत्री बनाया गया। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री विनय कुमार ¨सह ने कहा कि नए पदाधिकारी ईसीएल स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं एवं कल्याण के लिए कार्य करेंगे। एचके पांडेय और संजय चौधरी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। सुरेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे है। परंतु कोल इंडिया व सरकार शिक्षकों को उनका हक नहीं देना चाह रही है। जिसके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है।