डंपर के टक्कर से एक की मौत, रोड जाम
दुर्गापुर : बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद स्
दुर्गापुर : बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर रोड खाली करवाया। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ। शव की शिनाख्त सुखमय ओझा(47) के रूप में हुई। वह देवली गांव का निवासी था। वह एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। जहां वह शुक्रवार की सुबह काम करेन के लिए जा रहा था। उसी समय मार्ग पर तेज गति से जा रहे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई। लोगों ने परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग पर रोड जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पुलिस को भी आरंभ में शव उठाने नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।