विवाहिता को आग से जलाकर मारने का आरोप
बेनाचिति : तीन दिन पहले रहस्यमयी तरीके से आग से झुलसी महिला की मौत गुरूवार की संध्या बांकुड़ा सम्मेलि
बेनाचिति : तीन दिन पहले रहस्यमयी तरीके से आग से झुलसी महिला की मौत गुरूवार की संध्या बांकुड़ा सम्मेलिनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। उसके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत आग से जलाकर मारने का आरोप लगाया है एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
कुल्टी थाना रोड निवासी विजय गुप्ता की पत्नी पुतुल गुप्ता चार दिन पहले घर में आग झुलस गई थी। इलाज के लिए उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पाकर मायके वाले वहां गए एवं उसे इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी असपताल में भर्ती करवाया। हालांकि हालत गंभीर होने पर उसे बांकुड़ा सम्मेलिनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गुरूवार संध्या इलाज के दौरान पुतुल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद परिवार वाले शव को दुर्गापुर के बेनाचिति स्थित अन्नपूर्णा नगर लेकर आए। पुतुल के भाई चंदन साव ने ससुराल वालों के खिलाफ साजिश के तहत आग से जला देने का आरोप लगाया। तीन वर्ष पहले पुतुल की शादी कुल्टी थाना रोड निवासी भरत गुप्ता के पुत्र विजय गुप्ता के साथ रीति रिवाज के साथ हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। विजय गुप्ता बोकारो स्टील प्लांट में अस्थायी कर्मी के तौर पर कार्यरत है। शादी के कुछ महीने के बाद से ही पुतुल एवं पति विजय गुप्ता के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। अत्याचार से तंग आकर वह मायके आ गई थी। जिसके बाद वे लोग लेकर गए थे। सोमवार अचानक वह अचानक आग से बुरी तरह जल गई थी। चंदन ने बताया कि इलाज के दौरान उसने बताया कि भसुर, उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद सभी ने पिटाई कर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया। इस घटना को लेकर पति विजय गुप्ता, ससुर भरत गुप्ता, सास फुल्ली कुमारी गुप्ता, भसुर अनील कुमार गुप्ता एवं भसुर की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।