बाइक चोरी बढ़ने से लोगों में आक्रोश
पाण्डेश्वर : थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा र
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:00 AM (IST)
पाण्डेश्वर : थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। गुरूवार संध्या समय ईसीएल कर्मी भगवान यादव की बाइक चोरी हो गई। वे बाइक खड़ा कर स्कूल में गए थे, जब बाहर आए तो देखा कि बाइक गायब है। दो माह पहले ईसीएल कर्मी रामप्रताप ¨सह की भी बाइक बाजार से चोरी हुई थी, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस को चोरी पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर होना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें