दहेज के लिए महिला की जलाकर हत्या
आसनसोल: पुरूलिया जिला अंतर्गत आसनसोल के सीमावर्ती नितुरिया थाना के परबलिया में अतिरिक्त दहेज की खाति
आसनसोल: पुरूलिया जिला अंतर्गत आसनसोल के सीमावर्ती नितुरिया थाना के परबलिया में अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुराल वालों पर नवविवाहिता ¨मकु चटर्जी को जलाकर मार डालने का आरोप है। 23 वर्षीया ¨मकु चटर्जी को बुरी तरह से जली हुई अवस्था में आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ¨मकु का विवाह इसी वर्ष 22 जनवरी को ही हुआ था। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। मृतका का मायका धनबाद जिला के बलियापुर में है। इस मामले में नितुरिया थाना में सास साधना चटर्जी, पति व मौसेरा देवर रामकृष्ण चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बलियापुर से आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई सुशांत सारखेल व उनके साथियों ने आरोप लगाया कि ¨मकु की सास हमेशा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करती रहती थी। लेकिन ¨मकु का पति मानिक कभी इसका विरोध नहीं करता था। उसी ने ¨मकु को जलाकर मार डाला। सुशांत ने बताया कि इसी वर्ष 22 जनवरी को ¨मकु की शादी मानिक चटर्जी के साथ हुई थी। शादी में एक लाख रूपये नकद, गहना वगैरह देकर धूमधाम से विवाह कराया गया था। विवाह से पहले कहा था कि मानिक एक बीएड कालेज में क्लर्क का काम करता है। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह कालेज में वाहन चालक है। शादी के बाद मानिक की मां हमेशा ही और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करती रहती थी। मानिक के पिता नहीं है, वहीं मानिक का मौसेरा भाई रामकृष्ण चक्रवती भी मानिक के घर में ही रहता है। शनिवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे मानिक ने फोन किया कि ¨मकू बीमार है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। वह लोग अस्पताल आए तो पता चला कि वह मर चुकी है। चिकित्सकों ने बताया कि वह सौ प्रतिशत जल चुकी थी और यहां लाने के कुछ घंटों बाद ही मर गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मजिस्ट्रेट ने घटना का इंक्वेस्ट किया। वहीं अस्पताल में मौजूद ¨मकु का पति मानिक ने कहा कि घटना के वक्त वह घर में नहीं था, उसकी मां घर में थी। ¨मकु को प्रताड़ित किए जाने के मामले में मानिक ने कुछ भी नहीं कहा।