फ्लाइओवर की मांग को लोगों ने किया प्रदर्शन
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के इंडो-अमेरिकन मोड़ पर फ्लाइओवर बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रद
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के इंडो-अमेरिकन मोड़ पर फ्लाइओवर बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ। आंदोलन में तृकां व कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान तृकां नेता अशोक जाना और कांग्रेस नेता वंशीबदन कर्मकार ने कहा कि इंडो-अमेरिकन मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो के किनारे कई बस्ती है। वहीं यहां प्लांट भी है जिस कारण हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बड़े वाहन भी यहां से गुजरते है। वहीं प्लांट में कार्य करने वाले लोग भी आते-जाते है। जिससे अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यहां पर फ्लाइओवर या अंडर पास बनाना चाहिए। ताकि आम लोगों व कर्मियों को आने-जाने में परेशानी न हो। लोगों की मांग जायज है। प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।