आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़
संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर के वार्ड संख्या चार अंर्तगत जयदेव इलाके में आठ फरवरी से आधार कार्
संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर के वार्ड संख्या चार अंर्तगत जयदेव इलाके में आठ फरवरी से आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। जहां शुक्रवार को अंतिम दिन भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। सरकार द्वारा आधार कार्ड को धीरे-धीरे हर कार्य में अनिवार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि लगातार कैंप लगाकर सभी लोगों का आधार कार्ड बनाने का काम शहर में चल रहा है। दुर्गापुर नगरनिगम एवं महकमा शासक के निर्देश पर निजी एजेंसियों को कार्ड बनाने का दायित्व सौंपा गया है। चार नंबर वार्ड के भारती, नागार्जुन, नतून पल्ली बस्ती, इस्पातपल्ली बस्ती, नागार्जुन बस्ती, नेपाली पाड़ा, जयदेव रोड, आर्यभट्ट इलाके के लोग कैंप में पहुंच रहे हैं। मेयर परिषद सदस्या मोनी दासगुप्ता ने कहा कि सभी लोग आधार कार्ड बनवा सकें इसके लिए ही कैंप लगाया जा रहा है।