दो गुटों में झड़प महिला समेत दो की पिटाई
जासं, दुर्गापुर : गलसी थाना के पोतना गांव में शुक्रवार को दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें महिला समेत ती
जासं, दुर्गापुर : गलसी थाना के पोतना गांव में शुक्रवार को दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई गई है। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बादल घोष नामक तृकां समर्थक दुकान की ओर जा रहा था। उसी समय दूसरे गुट के लोगों ने उस पर हमला का प्रयास किया। वे भाग कर इलाके के नारायण चक्रवर्ती के घर में घुस कर जान बचाए। कुछ समय बाद कुछ लोग तलवार व अन्य हथियार को लेकर पहुंचे एवं नारायण की पिटाई की एवं तलवार से वार कर जख्मी किया साथ ही उसकी पत्नी काजल की भी पिटाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।