शिविर में 65 ने किया रक्तदान
संस, सांकतोड़िया : डीवाइएफआइ आद्रा लोकल कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को आद्रा कांटारांगुनी मास मीड
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 01:02 AM (IST)
संस, सांकतोड़िया : डीवाइएफआइ आद्रा लोकल कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को आद्रा कांटारांगुनी मास मीडिया शिशु शिक्षा निकेतन में मंगल बाउरी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पुरुलिया जिला गण आंदोलन के नेता स्वपन बंधोपाध्याय ने किया। मौके पर भोलानाथ चटर्जी, काजल भट्टाचार्य, युवा नेता सजल गोस्वामी, विश्वरूप चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया, इनमें 10 महिलाएं शामिल थीं। पुरुलिया सदर अस्पताल की टीम ने रक्तसंग्रह किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें