झांझरा में गरीबों के बीच कंबल वितरित
संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : झांझरा प्रोजेक्ट के एमआइसी में कार्यरत श्रमिकों और अधिकारियों के आर्थिक स
संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : झांझरा प्रोजेक्ट के एमआइसी में कार्यरत श्रमिकों और अधिकारियों के आर्थिक सहयोग से गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर डीजीएम आरसी महापात्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां के श्रमिक और अधिकारी अपने सहयोग से राशि एकत्र करके जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं और आज आसपास के गांवों के तीन सौ लोगों के बीच कंबल दिया जा रहा है। प्रबंधक पीके झा ने कहा कि श्रमिकों और अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह अपने वेतन की राशि से थोड़ा सा पैसा एकत्र किया जाता है और ज्यादा होने पर उसी राशि से कभी कंबल तो कभी साड़ी का वितरण गरीबों के बीच किया जाता है। इस कार्य में एमआइसी खदान के श्रमिकों को बहुत बड़ा सहयोग रहता है और वे सामाजिक कार्यो को अंजाम देने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए आज झांझरा कोयला उत्पादन के साथ सेवा भावना में भी आगे हैं।