हत्या की साजिश में पत्नी व ससुर गिरफ्तार
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने पति की हत्या की साजिश मामले में पत्नी एवं ससुर को गिरफ्तार किय
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 01:32 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 01:32 AM (IST)
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने पति की हत्या की साजिश मामले में पत्नी एवं ससुर को गिरफ्तार किया। रविवार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपी की जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं जेल भेज दिया गया। आरोपियों में सलानपुर के जीतपुर निवासी ससुर अजीत मंडल एवं दुर्गापुर के रहीमपथ निवासी पत्नी झूमा मंडल शामिल हैं। बताया झूमा व उसके घरवालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया था। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें