रायना में पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी जख्मी
संवाद सहयोगी, वर्द्धमान : जिले के रायना इलाके में अराजक तत्वों द्वारा बम लाने की सूचना मिलने पर छाप
संवाद सहयोगी, वर्द्धमान : जिले के रायना इलाके में अराजक तत्वों द्वारा बम लाने की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ही अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी संजय राय समेत अन्य पुलिस जवान जख्मी हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें कई तृकां के समर्थक हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर पांच आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया।
बताया जाता है कि गुरुवार की संध्या समय में पुलिस को सूचना मिली थी कि अराजक तत्व रायना के जोत्सादी इलाके में बम आ रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने जवानों के साथ इलाके में जाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान कोयारापुर के समीप दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो बम लेकर जा रहे थे। उसी समय अराजक तत्वों ने थाना प्रभारी पर पीछे से वार कर दिया एवं पिटाई कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ कार्तिक मंडल के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस ने जाकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह से भी इलाके में पुलिस की छापेमारी जारी थी। सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने वामदेव मंडल, शेख साबीर अली, शेख आलमगीर एवं हफिजुल शेख को सात दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने कहा कि इलाके में अराजक तत्वों द्वारा बम लाने की सूचना मिली थी। तब पुलिस ने अभियान चलाया, जहां पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस की ओर से इलाके में अभियान जारी है। वहीं माकपा नेता उदय सरकार ने आरोप लगाया कि तृकां समर्थकों ने पुलिस पर हमला किया है।