Move to Jagran APP

चोरी के संदेह मे दो गिरफ्तार

बेनाचिति : दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस ने चोरी के संदेह मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कि

By Edited By: Published: Thu, 02 Apr 2015 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 01:13 AM (IST)
चोरी के संदेह मे दो गिरफ्तार

बेनाचिति : दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस ने चोरी के संदेह मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कादिर शेख एवं नूर शेख शामिल है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

loksabha election banner

पत्‍‌नी व बेटी पर हमले के आरोपी की जमानत नामंजूर

बेनाचिति : पाण्डेश्वर थाना की पुलिस ने पत्‍‌नी व बेटी पर जानलेवा हमला करनेवाले आरोपी सत्यम गोराई को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई। मालूम हो कि मंगलवार पारिवारिक विवाद में दोनों पर जानलेवा हमला किया था।

अपहरण मामले में धराया

बेनाचिति : पाण्डेश्वर थाना की पुलिस ने लड़की को अपहरण करने के आरोप मे इमरान खान को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ लड़की के घरवालों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच करते हुए लड़की एवं लड़के को दिल्ली से लेकर आई। लड़के का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण उसका इलाज अस्पातल में चल रहा था। बुधवार अस्पातल से आरोपी को अदालत में पेश किया गया था।

मारपीट में तीन बंदी

बेनाचिति : पाण्डेश्वर थाना की पुलिस ने मारपीट करने एवं जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी अबू सलेम, मजीद हुसैन, एवं शेख असारुल शामिल हैं। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.