श्रमिक संगठन चुनाव में तृकां की जीत
संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड यूनिट में शुक्रवार को
संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड यूनिट में शुक्रवार को श्रमिक संगठन की स्वीकृति के लिए चुनाव हुआ। जिसमें तृकां के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी को जीत मिली। जिससे नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। जीत की खुशी में इलाके में जुलूस भी निकाला गया।
यूनिट में पहले माकपा का कब्जा था। शुक्रवार को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में माकपा के साथ तृकां का सीधा मुकाबला था। शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संध्या समय मतों की गिनती हुई। 103 कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में तृकां को 68 एवं सीटू को 33 वोट मिला, दो वोट रद कर दिया गया था। डीएसपी यूनिट के श्रमिक नेता हिमांशु आस ने कहा कि यहां 42 वर्षो से माकपा का कब्जा था। माकपा श्रमिकों का शोषण कर रही थी। इस चुनाव में श्रमिकों ने माकपा को हटाकर तृकां पर भरोसा जताया है। श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन तत्पर रहेगा।