Move to Jagran APP

श्रमिकों को परेशान करने में जुटा प्रबंधन

संस, बेनाचिति : दुर्गापुर स्टेशन के अभियंता कार्यालय के समक्ष शुक्रवार ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआ

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 06:01 AM (IST)
श्रमिकों को परेशान करने में जुटा प्रबंधन

संस, बेनाचिति : दुर्गापुर स्टेशन के अभियंता कार्यालय के समक्ष शुक्रवार ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू) की दुर्गापुर शाखा एवं पनागढ़ शाखा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

prime article banner

केंद्रीय श्रमिक नेता मधुकांत प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रबंधन श्रमिकों से आठ घंटा की जगह बाहर घंटा काम करवा रहा है। वहीं बेवजह श्रमिकों की गलती निकालकर उन्हें परेशान करने में लगा है, जो रेल प्रशासन के नियम के खिलाफ है। स्थानीय अधिकारी भी नियमों को ताक पर रखकर श्रमिकों को परेशान करने में लगे हैं। श्रमिकों को समय में पर छुट्टी नहीं दी जाती है। थोड़ी गलती होने पर वेतन काटा जाता है। वहीं रेल कॉलोनियों में सुरक्षा, सफाई की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता है। प्रबंधन अपने रवैये में सुधार नहीं करता है तो जोरदार ढंग से आंदोलन किया जाएगा। आगामी 31 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर दुर्गापुर शाखा सचिव एके पांडेय, अध्यक्ष मुकुल चट्टोपाध्याय, पनागढ़ सचिव पार्थ मित्रा, अध्यक्ष आरएन यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.