यूनिकोड आधारित हिन्दी कार्यशाला
जासं, दुर्गापुर : गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार यूको ब
जासं, दुर्गापुर : गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार यूको बैंक के वर्द्धमान क्षेत्रीय कार्यालय में यूनिकोड आधारित हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल कार्यालय व विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का उद्घाटन अंचल प्रबंधक निरंजन रथ ने संकाय सदस्यों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी में कार्य करना हमारा कर्तव्य है। हम सभी सरकारी कर्मचारी हैं, साथ ही भारत के नागरिक हैं। बैंक के अन्य कार्यो के साथ-साथ राजभाषा के कार्य को भी उतनी ही प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्य प्रबंधक सीएस तिवारी ने भी हिन्दी की उपयोगिता पर जोर डालते हुए कहा कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो हमारे देश को सबसे जोड़ती है। हम सबको हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने पर जोर देना चाहिए। वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीर कुमार घोष ने विभिन्न जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक इंद्रदेव मिश्र ने प्रतिभागियों को हिन्दी भाषा में टिप्पणी व लेखन का अभ्यास करवाया।