पड़ोसियों ने की महिला की पिटाई, काटा कान
जासं, दुर्गापुर : कटवा में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में एक परिवार के लोगों ने एक महिला की बेरहमी से
जासं, दुर्गापुर : कटवा में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में एक परिवार के लोगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई की एवं उसका कान काट दिया। उसे इलाज के लिए कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटवा के घोड़ानाथ ग्राम निवासी हसीना बीबी के साथ उसके पड़ोसी जाफर शेख का कपड़ा दीवार पर रहने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद जाफर महिला को पीटते हुए अपने घर ले गया। जहां उसके घरवालों शंतरा शेख एवं सेलीना बीबी ने भी महिला की पिटाई की। उसके बाद उसका कान काट दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच हो रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।