प्रदर्शनी में बच्चों की शिक्षा पर फोकस
संस, बर्नपुर : बर्नपुर गर्ल्स हाईस्कूल में रविवार को प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें छोटी बच्चियों की प
संस, बर्नपुर : बर्नपुर गर्ल्स हाईस्कूल में रविवार को प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें छोटी बच्चियों की पढ़ाई की जरूरतों पर विशेष फोकस किया गया था।
प्रदर्शनी का परिदर्शन करने आइएसपी के ईडी प्रभारी आइसी साहू भी पहुंचे। यहां स्कूल की छात्राओं द्वारा आंकी गयी 200 पेंटिंग भी लगायी गयी थी। यहां लड़कियों में ज्ञान को बढ़ावा देने से कैसे समाज को प्रकाश मिल सकता है। उसी को चाइल्ड एजूकेशन के माध्यम से दर्शाया गया था। यहां महापुरुषों में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ ठाकुर के वाणी संग्रह और प्रदूषण से रोकथाम तथा बचाव और उद्योग पर विशेष रूप से प्रदर्शनी लगायी गयी। यहां ईडी सुधीर कुमार, एके रथ, जीएम अशोक कुमार दास, डीजीएम बीके श्रीवास्तव, एके शाह, इंटक नेता हरजीत सिंह, एटक के आरएन सिंह, बीएमएस के उमेश सिंह, एचएमएस के मुमताज अहमद, हेडमास्टर डीएस यादव, स्कूल के प्राचार्या पूनम हेम्ब्रम, सत्यनारायण कुशवाहा, अंशुमन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।