भातार में खड़ी नदी का सेतु टूटा
संस, वर्द्धमान : वर्द्धमान जिले के भातार इलाके में सोमवार सुबह खड़ी नदी पर बना वर्षो पुराना सेतु टू
संस, वर्द्धमान : वर्द्धमान जिले के भातार इलाके में सोमवार सुबह खड़ी नदी पर बना वर्षो पुराना सेतु टूट गया। जिससे एक डंपर भी नदी में जा गिरा। सेतु टूट जाने से वर्द्धमान-कटवा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह पत्थर से लदा डंपर कटवा-वर्द्धमान मार्ग से गुजर रहा था। उसी समय भातार थाना के निरजा इलाके के समीप खड़ी नदी पर बने सेतु से गुजर रहा था, तभी सेतु टूट गया एवं डंपर नदी में जा गिरा। जिसमें चालक व खलासी को चोट भी आयी। सेतु टूटने के बाद से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से बसों के अलावा हर समय छोटे वाहनों का भी आवागमन होता है। हालांकि बस गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रिज के दोनों ओर पुलिस जवानों को तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से सेतु के बगल में अस्थायी रास्ता तैयार किया गया। जिससे छोटे वाहनों का आवागमन सुचारू किया गया। हालांकि भारी वाहनों का आवागमन अब भी ठप है। जिला शासक डॉ. सौमित्र मोहन ने कहा कि सेतु के पास अस्थायी रास्ता तैयार किया गया। जिससे छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है।