समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : कुटीर उद्योग राज्य मंत्री स्वपन देवनाथ ने सोमवार कटवा के बंगाल टेक्नीकल
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : कुटीर उद्योग राज्य मंत्री स्वपन देवनाथ ने सोमवार कटवा के बंगाल टेक्नीकल इंस्टीच्यूट (बीआइटी) का दौरा किया। उनके साथ कई लोग मौजूद थे।
कॉलेज में जाकर अधिकारियों के साथ बातचीत की व समस्याओं को जाना। साथ ही कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के लिए संसाधनों का भी अभाव देखा। छात्रों के मुकाबले शिक्षकों की संख्या भी कम थी। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से समस्या को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मांगा ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के विकास पर जोर दे रही है। यहां की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। सभी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। मालूम हो कि बीआइटी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। वर्ष 2000 में सरकारी मान्यता मिली। यहां चार ट्रेड है एवं 220 छात्र है।