दुर्गापुर में 25 को आएंगे रेल राज्य मंत्री
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:55 AM (IST)
जासं, आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक अंचल में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्व रेल राज्य मंत्री सह कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी 25 को दुर्गापुर में आएंगे। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रसेनजीत पुईतंडी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरजीत मुखर्जी, ब्लाक अध्यक्ष शाह आलम, शंभू गुप्ता, कमल सिंह भी उपस्थित थे। श्री पुईतंडी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के सचिव ने फोन पर जानकारी दी है कि चौधरी आगामी 25 अगस्त को वर्द्धमान इंडस्ट्रियल जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसे देखते हुए दुर्गापुर स्थित विधानभवन में 25 अगस्त को दोपहर तीन बजे से कर्मी सभा का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं अधीर रंजन के आने की सूचना से कांग्रेसियों में उत्साह है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें