शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप की वायरल, पढ़ें..
एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं उसने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना डाली और इसे दोस्तों को वायरल कर दी। परेशान युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
शक्तिफार्म (उधमसिंह नगर)। एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं उसने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना डाली और इसे दोस्तों को वायरल कर दी। जब युवती को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इस पर युवक उससे मारपीट करने लगा। प्रेमी से परेशान युवती ने तब पुलिस की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई।
पढ़ें-मोबाइल में भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती ने उठाया ये कदम, पढ़ें...
क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि निताई राय से करीब दो साल पहले से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया। इसके बाद उसका दो साल तक यौन शोषण करता रहा।
आरोप है कि इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और अपने दोस्तों को शेयर भी कर दी। जब इसका विरोध किया तो वह अपने भाई निमाई राय, पिता जगदीश राय और मां सुरुचि राय के साथ उसके घर आ गया।
पढ़ें-देवी मां के दर्शन को आई नवविाहिता के साथ वनकर्मी ने की ऐसी घिनौनी हरकत...
आरोप है कि आरोपियों ने उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुराचार और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें-युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर लाया गेस्ट हाउस, करने लगा ये काम...