वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
बीती रात चड़ेथी के पास एक छोटा हाथी के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
By sunil negiEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 10:44 AM (IST)
उत्तरकाशी। बीती रात चड़ेथी के पास एक छोटा हाथी के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश राणा ( 30 वर्ष) पुत्र स्व. रामचंद्र राणा निवासी रैथल लोगों की गाड़ी चलाता था। बीते रोज उसने देहरादून से छोटा हाथी वाहन खरीदा था। वह उसे लेकर अपने गांव जा रहा था। रात करीब 11 बजे रैथल-चड़ेथी मोटर मार्ग पर चड़ेथी के पास उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना उस जगह हुई, जहां पर मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। दुर्घटना का पता आज सुबह लगा, जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे।
पढ़ें:-चीला नहर से मिले एके-47 के जिंदा कारतूस
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें