उत्तरकाशी में नकली नोट चलाते हुए दो मजदूर पकड़े, एक फरार
नौगांव में नकली नोट चलाते हुए व्यापारियों ने दो मजदूरों को पकड़ा लिया, जबकि एक मजदूर भाग निना। पुलिस ने उनके पास से 50 हजार की नकदी बरामद की है।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: नौगांव में नकली नोट चलाते हुए व्यापारियों ने दो मजदूरों को पकड़ा लिया, जबकि एक मजदूर भाग निना। पुलिस ने उनके पास से 50 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मामला गुरुवार रात नौगांव बाजार का है। यहां तीन मजदूर अलग-अलग दुकानों में एक हजार रुपये के नोट के खुले मांग रहे थे। इस पर व्यापारियों को शक हुआ। उन्होंने नोटों की जांच की तो वे नकली निकले। व्यापारियों ने दो मजदूरों को पकड़ा लिया, जबकि एक मजदूर भाग निकला।
पढ़ें:-दुकानों में चला रहे थे नकली नोट, आखिर ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में..
व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों मजदूर को हिरासत में लिया। पुलिस को उनके पास से एक-एक हजार के 50 नकली नोट बरामद किए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पढ़ें:-श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर शिक्षक से 25 लाख ठगी