Move to Jagran APP

यमुनोत्री धाम को जा रहे दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम मे तीर्थ यात्रा को जा रहे दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 28 May 2016 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 01:39 PM (IST)
यमुनोत्री धाम को जा रहे दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम मे तीर्थ यात्रा को जा रहे दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार गत रात को यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे पुरुष यात्री भरत भाई (53 वर्ष) पुत्र बालाजी भाई पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात की बड़कोट में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

loksabha election banner

पढ़ें-यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत
वहीं आज सुबह सुबह कोटा गिरी राधा कृष्ण (63 वर्ष) पुत्र वेंकटया राधा कृष्ण निवासी जेकथियाल जिला करीम नगर तेलंगाना की जानकी चट्टी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिस चिकित्सा के लिए उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पढ़ें- सवारियों से भरी बस के चालक को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, फिर क्या हुआ, पढ़ें..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.