विश्व क्षय रोग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
उत्तरकाशी में विश्व क्षय रोग दिवस पर जकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया।
By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 04:00 AM (IST)
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: विश्व क्षय रोग दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार रैली निकाली तथा लोगों को इस रोग से बचने के उपाय तथा लोगों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को क्षय रोग के बारे में बताया। साथ ही उसके बचाव के तरीके भी बताए।वहीं जिला अस्पताल में डॉ. सुजाता सिंह ने टीबी के इलाज के बारे में मरीजों को जानकारी दी। इस मौके पर अजय बिष्ट, दिनेश सेमवाल, रघुवीर कंडारी, कमल भंडारी, शैलेन्द्र पंवार, जगमोहन रावत, संदीप उनियाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें