पालीगाड में मिला घायल गुलदार
बड़कोट: यमुनोत्री राजमार्ग पर पालीगाड के निकट एक गुलदार घायल अवस्था में मिला है। वन विभाग प्राथमिक उप
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM (IST)
बड़कोट: यमुनोत्री राजमार्ग पर पालीगाड के निकट एक गुलदार घायल अवस्था में मिला है। वन विभाग प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर हरिद्वार भेज दिया है।
अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ जेपी ¨सह ने बताया कि शनिवार दोपहर में यमुनोत्री राजमार्ग में पालीगाड के निकट कंपार्टमेंट में बाघ घायल अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी थी। गुलदार को ¨पजरे में डाल दिया गया है। गुलदार की घायल अवस्था को देखकर लग रहा है कि गुलदार आपसी संघर्ष में घायल हुआ है। गुलदार का प्राथमिक उपचार नौगांव पशु अस्पताल में कराया गया। इसके बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर हरिद्वार में भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें