Move to Jagran APP

यमुनोत्री में हार्ट अटैक से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से एक और यात्री की मौत हो गई। इसके साथ ही धाम में हृदगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 12 हो गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 06:00 AM (IST)
यमुनोत्री में हार्ट अटैक से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
यमुनोत्री में हार्ट अटैक से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से एक और यात्री की मौत हो गई। इसके साथ ही धाम में हृदगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 12 हो गई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी लेखराज (64) पुत्र सीताराम शनिवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर जानकीचट्टी लौट रहे थे। इसी बीच उनके सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने लेखराज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि चारों धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 12 की मौत यमुनोत्री में हुई। जबकि, छह यात्रियों ने बदरीनाथ और दो ने केदारनाथ में दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में हृदयगति रुकने दो यात्रियों की मौत 

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से कर्नाटक के दो यात्री की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.