गंगाजल के लिए गंगोत्री और गोमुख पहुंच रहे कांवड़िए
शिव के जलाभिषेक को गंगाजल लेने के लिए कांवड़िए गंगोत्री और गोमुख पहुंचने लगे हैं। हर रोज करीब 70 से 80 कांवड़िए यहां आ रहे हैं।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: शिव के जलाभिषेक को गंगाजल लेने के लिए कांवड़िए गंगोत्री और गोमुख पहुंचने लगे हैं। हर रोज करीब 70 से 80 कांवड़िए यहां आ रहे हैं। यह सिलसिला श्रावण शिवरात्रि तक चलता रहता है।
बरेली, सहारनपुर, मेरठ, मोदी नगर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुना नगर आदि स्थानों से कांवड़ियों का पहुंचना और गंगाजल लेकर लौटना भी शुरू हो गया है।
कांवड़ लेकर उत्तरकाशी पहुंचे बुलंदशहर निवासी मनीष, प्रताप, चंद्रपाल सिंह, सत्यपाल, संजीव आदि ने बताया कि उनका दो बच्चों समेत 17 लोगों का ग्रुप है। 25 जून को उन्होंने गोमुख से जल भरा और गंगोत्री में रात्रि विश्राम किया। 26 जून को गंगोत्री से उत्तरकाशी पहुंचे। बताया कि इस बार सड़क और पैदल रास्ते भी सही हैं। उस पर मौसम भी साथ दे रहा है।
बता दें कि श्रावण में भोलेनाथ के जलाभिषेक को गंगाजल लेने विभिन्न स्थानों से कांवडि़ए गंगोत्री व गोमुख पहुंचते हैं। यह सिलसिला श्रावण शिवरात्रि तक चलता रहता है।
यह भी पढ़ें: दस चट्टियों से पूर्ण होती है यमुनोत्री यात्रा, जानिए महत्व..
यह भी पढ़ें: 1600 किमी पैदल चलकर पूरी की चारधाम यात्रा
यह भी पढ़ें: आप करेंगे आश्चर्य, पितर भी कर रहे चारधाम यात्रा