गंगोत्री आए हरियाणा के यात्री की हार्ट अटैक से मौत
गंगोत्री धाम से लौटते हुए हरियाणा के एक युवा यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही चारधाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 42 पहुंच गई है।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री धाम से लौटते हुए सोमवार सुबह हरियाणा के एक युवा यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही चारधाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 42 पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर (हरियाणा) के जम्मू कालोनी कैंप निवासी दीपक (27) पुत्र जोगेंद्र सिंह दोस्तों के साथ रविवार को गंगोत्री धाम में दर्शनों के बाद रात्रि विश्राम के लिए भोजवासा में रुका। सोमवार सुबह जब वह शौच के लिए जा रहा था, तभी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।
इससे पहले कि दोस्त दीपक को अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। गंगोत्री में किसी यात्री के हृदयगति रुकने से मरने की यह दूसरी घटना है, जबकि यमुनोत्री में 20, बदरीनाथ में 12 और केदारनाथ में आठ यात्री अब तक हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में दिल दे रहा दगा, अब तक 13 की मौत
यह भी पढ़ें: यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से कर्नाटक के दो यात्री की मौत
यह भी पढ़ें: पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत