समिति ने की कांजी हाउस खोलने की मांग
उत्तरकाशी: नगर पालिका बाड़ाहाट परिसर के रामलीला मैदान और मुख्य बाजारों में घूम रहे निराश्रित जानवरों
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 06:27 PM (IST)
उत्तरकाशी: नगर पालिका बाड़ाहाट परिसर के रामलीला मैदान और मुख्य बाजारों में घूम रहे निराश्रित जानवरों के समाधान के लिए मंदिर जीर्णोद्धार समिति सदस्यों ने पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पालिका क्षेत्र में कांजी हाउस खोलने की मांग की।
समिति सदस्यों ने कहा कि मुख्य बाजार, रामलीला मैदान और आसपास क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित जानवरों को स्थानीय लोग लाठी डंड़ों से घायल कर रहे हैं। घायल और निराश्रित जानवरों से गो प्रेमियों की भावनाओं को आहत पहुंच रही है। शीघ्र समस्या का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश बहुगुणा, अजय बडोला, ललिता राणा, उर्मिला भंडारी, विजय लक्ष्मी चमोली आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें