भारी बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान
संवाद, सूत्र, नौगांव : नौगांव ब्लॉक में शुक्रवार रात भारी बारिश के साथ ओले गिरे। इससे क्षेत्र में
संवाद, सूत्र, नौगांव : नौगांव ब्लॉक में शुक्रवार रात भारी बारिश के साथ ओले
गिरे। इससे क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
शुक्रवार देर शाम को नौगांव ब्लॉक के न्याय पंचायत तियां के स्योरी, कंडाऊ, रस्टाड़ी, भाटिया, छमरोटा, थली, भंकोली, धारी कलोगी, ब्लॉक भंकोली क्षेत्र अंतर्गत ननियारा, छबोटी, फेल्डा, हतारु में तेज बारिश के साथ ओले से टमाटर, आलू, बीन, चूल्लू, खूमानी सेब, आड़ू, अनार आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा। सबसे अधिक नुकसान स्योरी फलपट्टी में हुआ। मूसलाधार बारिश से रिखनाड़ गदेरे में उफान आ गया। इससे ग्रामीणों की आलू और टमाटर की खेती को नुकसान पहुंचा। इन खेतों तक पानी पहुंचाने वाली ¨सचाई नहर भी क्षतिग्रस्त हुई। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम गांवों में पहुंची और निरीक्षण किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम डोभाल, कडाऊ प्रधान सुनीता नौटियाल ने कहा कि नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन स्तर पर आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। पुरोला के विधायक राजकुमार ने प्रशासन से सर्वे कर सूची तैयार करने को कहा। राजस्व उप निरीक्षक बालमिया लाल ने बताया कि कई खेतों में फसल पूरी तरह मलबे से दब गई। इसके साथ खेतों में तैयार खड़ी फसलें भी नष्ट हुई हैं। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।