तैयारियां पूर्ण करने में जुटा प्रशासन
उत्तरकाशी : गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 28 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन तैयारियों क
उत्तरकाशी : गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 28 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। गंगोत्री व यमुनोत्री में रंग-रोगन व पानी की व्यवस्था पूर्ण कर दी गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दोनों धामों में यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में एसडीएम व अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
चारधाम यात्रा के शुरू होने पर सबसे पहले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री में सभी तैयारियों पूरी कर दी गई हैं। मंगलवार को गंगोत्री में ¨सचाई विभाग ने घाटों के ऊपर जमा मलबे को हटाया। जबकि पानी व साफ सफाई की व्यवस्था पहले ही हो गई थी। बड़कोट के एसडीएम रोहित मीणा ने बताया के यमुनोत्री में रास्ते का निर्माण 27 अप्रैल से पहले पूरा हो जाएगा। 27 अप्रैल को यात्रियों के स्वागत में खरसाली में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर सड़क, पानी, संचार, स्वच्छता के साथ स्नान घाट की व्यवस्था को सही कर दिया गया है। कुछ कार्य जो पूरे नहीं हुए हैं वे कार्य 27 अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे।