Move to Jagran APP

कंडियां बनेंगी स्वच्छता की सारथी

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : इस बार यमुनोत्री यात्रा के दौरान ¨रगाल की लकड़ी से बनी कंडियां (टोकरियां

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)
कंडियां बनेंगी स्वच्छता की सारथी
कंडियां बनेंगी स्वच्छता की सारथी

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : इस बार यमुनोत्री यात्रा के दौरान ¨रगाल की लकड़ी से बनी कंडियां (टोकरियां) और घिल्डे (कूड़ेदान) स्वच्छ भारत मिशन के सारथी बनेंगे। 28 अप्रैल को यमुनोत्री के कपाट खुलने से एक दिन पूर्व नगर पालिका की ओर से आने वाले यात्रियों को बड़कोट में कंडियां और टोकरियां भेंट की जाएगी। इनका उपयोग पॉलीथिन उन्मूलन के लिए किया जा रहा है। अभियान के तहत पालिका ने स्थानीय ग्रामीणों को भी टोकरियां व घिल्डे बांटने शुरू कर दिए हैं। यमुना नदी के उद्गम के बाद पड़ने वाले पहले नगर बड़कोट में स्वच्छता को लेकर व्यवस्था सुचारु नहीं थी, लेकिन अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका ने घर-घर से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एक संस्था को दे दी है। कूड़े के वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण तथा प्लास्टिक के कूड़े को कॉम्पेक्ट करने की जिम्मेदारी संस्था करेगी। वहीं घरों व दुकानों में कूड़ा रखने के लिए पालिका स्थानीय ग्रामीणों के बनाए गए ¨रगाल के घिल्डे बांटने जा रही है। पहले चरण में एक हजार परिवारों को ये कूड़ेदान बांटे जाएंगे। जबकि पॉलीथिन उन्मूलन के लिए भी एक नायाब तरीका अपनाया गया है। पॉलीथिन का सबसे अधिक प्रयोग सब्जी, फल आदि लाने में होता है। पॉलीथिन के प्रयोग को पूरी तरह से रोकने के लिए पालिका ने ¨रगाल से बनाई गई छोटी-छोटी कंडियां मंगवाई। पहले चरण में नगर के एक हजार परिवारों को एक कंडियां दी जानी है। जिससे लोग इन्हीं कंडियों का उपयोग करे तथा पर्यावरण भी स्वच्छ रहे। ¨रगाल से बनी इन कंडियों व कूड़ेदान के उपयोग से उन ग्रामीणों को भी रोजगार मिल सकेगा जो ¨रगाल की व्यवसाय से जुड़े हैं।

loksabha election banner

यात्रियों को भी दी जाएंगी कंडियां

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर नगर पालिका बड़कोट ने स्वागत का कार्यक्रम तय है। इस कार्यक्रम में यात्रियों को ये कंडियां भेंट करने की योजना है। पालिका की ओर से यात्रियों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की जाएगी। जिससे स्वच्छता का संदेश पूरे देश में जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बड़कोट एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ी है। कंडियां और कूड़ेदान नगर वासियों को निश्शुल्क रूप में दिए जा रहे हैं। घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था भी नगर में लागू हो गई है। जिससे नगर स्वच्छ साफ रहे तथा पॉलीथिन मुक्त रहे।

-अतोल रावत, अध्यक्ष, नगर पंचायत बड़कोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.