कार्रवाई के बजाय तय किया किराया
उत्तरकाशी : नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर नगर पालिका का सुस्त रवैया है। नगर क्षेत्र में प्रमुख
उत्तरकाशी : नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर नगर पालिका का सुस्त रवैया है। नगर क्षेत्र में प्रमुख गतिविधियों के केंद्र रामलीला मैदान को नगर पालिका कब्जा मुक्त नहीं बना पाई है। बल्कि कब्जा करने वालों से पालिका ने किराया तय कर दिया है।
रामलीला मैदान उत्तरकाशी की प्रमुख धरोहरों में से एक है। इसको अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर पालिका बोर्ड में प्रस्ताव भी पारित है। रामलीला मैदान में माघ मेला व रामलीला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां होती हैं। एक माह पहले अतिक्रमण करने वालों ने मैदान में पक्के फर्श बना दिए। गन्ने की जूस निकालने की चार दुकान बन गई। इसके साथ ही 50 से अधिक रेहड़ी, ठेलियां भी लग गई। बोर्ड बैठक में सभासदों ने हंगामा किया। इस पर ईओ ने कार्रवाई के बजाय किराया तय कर दिया। नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार कुरील ने बताया कि रामलीला मैदान में गन्ने जूस की दुकानों से 150 रुपये प्रति दिन किराया लिया जा रहा है। जिस दिन मैदान में कोई आयोजन होगा उस दिन इन दुकानों को हटाया जाएगा।